जालन्धर : कांग्रेस उम्मीदवार करमजीत कौर चौधरी ने दाखिल किया अपना नामांकन

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News Trident News

जालंधर ( एस के वर्मा ): जालंधर लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए वीरवार को कांग्रेस उम्मीदवार करमजीत कौर चौधरी अपना नामांकन दाखिल करने डीसी कार्यालय में पहुंची। इस मौके पर उनके बेटे विक्रम सिंह चौधरी,पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, प्रधान राजा वड़िंग, नवजोत सिंह सिद्धू, प्रताप बाजवा, सहित कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। करमजीत कौर दिवगंत कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी की पत्नी हैं, जिनका इसी साल जनवरी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। संतोख चौधरी के निधन के बाद से जालंधर की लोकसभा सीट खाली है। IMG 20230413 WA0061   संतोख चौधरी एक राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते थे। उनके पिता मास्टर गुरबंत सिंह 7 बार विधायक और पंजाब के पूर्व कृषि मंत्री भी रहे। संतोख चौधरी के बड़े भाई जगजीत सिंह चौधरी 5 बार विधायक और स्थानीय निकाय मंत्री रहे। उनके बेटे विक्रमजीत सिंह भी फिल्लौर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक हैं। संतोख चौधरी 2014 और 2019 में लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। वह 3 बार विधायक के साथ-साथ 1992 और 2002 में कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे थे।इस मौके पर पंजाब के पूर्व कैबीनेट मंत्री अवतार हेनरी,पंजाब प्रधान राजा बडिंग, जिला शहरी कांग्रेस प्रधान राजिंदर बेरी, जिला महिला कांग्रेस प्रधान कंचन ठाकुर, विधायक जूनियर अवतार हेनरी,पूर्व कैबीनेट मंत्री भारत भूषण आशू,कांग्रेस नेता संजू अरोड़ा,राज कुमार राजू,मनु बडिंग व अन्य कांग्रेस दिग्गज नेता मौजूद रहे।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page