केजरीवाल व भगवंत मान की गई रैली रही फ्लॉप, चुनाव में फिर से जालंधर की जनता से बोल रहे झूठ: जीवन गुप्ता

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर  ( एस के वर्मा ): भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता ने पुंछ में आंतकवादी हमले में शहीद हुए पंजाब के जवानों की मौत पर गहरा दुःख जताते हुए उनके पीड़ित परिवारों के साथ भाजपा संतावना व्यक्त की। जीवन गुप्ता ने केजरीवाल व भगवंत मान द्वारा की गई रैली को फ्लॉप करार देते हुए रैली के माध्यम से फिर से जालंधर की जनता के समक्ष झूठ बोल कर जनता को मुर्ख बनाने की बात कही। जालंधर भाजपा चुनाव कार्यालय में जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा की गई रैली के दौरान ज्यादातर कुर्सियाँ खाली ही रहीं। जब केजरीवाल भाषण दे रहे थे तो लोग बचे थे वो उठ कर जाने लगे थे।जीवन गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल व भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में भ्रष्टाचार व माफिया राज पूरी तरह खत्म हो चुका है, लेकिन आम आदमी पार्टी के चार विधायक भ्रष्टाचार में पकड़े गए हैं, जिसमें आप के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला, कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी, बठिंडा देहाती के विधायक का पीए, पहले दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री, फिर शराब की आबकारी नीति घोटाले में दिलोली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया आदि सलाखों के पीछे हैं। इतना ही नहीं इसी शराब घोटाले में केजरीवाल भी सीबीआई जांच के दायरे में आ चुके हैं और उसे बचाने के लिए पंजाब से आप मंत्री व् विधायक दिल्ली जा रहे हैं। क्या दिल्ली के मंत्री या विधायक केजरीवाल का समर्थन नहीं करते? जीवन गुप्ता ने कहा कि अगर भगवंत मान सरकार ने एक वर्ष में सभी गरंटीयां पूरी कर दी हैं, तो संगरूर लोकसभा चुनाव में, जो कि भगवंत मान की अपनी सीट थी, से जनता ने आप प्रत्यशी को क्यूँ नकार दिया? दरअसल जनता इनके झूठ से भली भांति परिचित हो चुकी है और अब जालंधर चुनाव में भी इन्हें संगरूर की तरह ही सबक सिखाएगी। भगवंत मान और केजरीवाल पंजाब में गैंगस्टर और माफिया का राज खत्म होने की बात कह रहे हैं, जबकि हकीकत यह है कि ऐसा नहीं है। इसका ताजा उदाहरण अमृतसर में अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महासचिव बलविंदर गिल को उनके घर के बाहर गोली मार दी गई और वो अस्पताल में उपचाराधीन हैं। केजरीवाल व् भगवंत मान जालंधर में पीजीआई स्तर का नया व बड़ा अस्पताल बनाने की बात कह रहे हैं पर जीवन गुप्ता ने कहा कि आप सरकार ने पीजीआई अस्पताल तो क्या बनाना है, जो पहले आम आदमी क्लीनिक खोले गए हैं, उनमें डॉक्टर और स्टाफ भी नहीं है और वहां दवाइयां और टेस्ट नहीं हो रहे। टेस्टिंग कंपनी ने तीन महीने से टेस्टिंग बंद कर रखी है। पहले से चल रहे सरकारी अस्पतालों में दवाएं उपलब्ध नहीं हैं और कर्मचारी हड़ताल पर हैं। जीवन गुप्ता ने कहा कि आप सरकार ने 28,000 सरकारी नौकरियां देने व 25,000 अस्थाई कर्मियों को पक्का करने के साथ आगामी चार वर्ष में लाखों और युवाओं को राजगार देने की बात कह रही है, जबकि यह पंजाब व अन्य चुनावी राज्यों में सिर्फ प्रचार तक ही सीमित हैं। हकीकत इसके बिलकुल विपरीत है। गुप्ता ने सवाल किया कि अगर नौकरियां दी गई हैं तो वो नौजवान कहाँ हैं जिन्हें नौकरी मिली है और जो कच्चे कर्मी पक्का किए गए हैं? जीवन गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने सिर्फ झूठ की बुनियाद पर सत्ता हासिल कीर है और जनता इनकी सच्चाई जान चुकी है और अब इसका जवाब देने के लिए तैयार है। जीवन गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जो कहती है वही करती है और इसकी मिसाल है जालंधर में चल रहे केंद्र सरकार द्वारा शुरू किए गए प्रोजेक्टों के अधीन चल रहे विकास कार्य, जिनका कार्य चल रहा है।जीवन गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 23 अप्रैल से 5 घंटे का एक नया महाभियान शुरू करने जा रही है, जिसमें सुबह 7 से 10 बजे तक और शाम को 6 से 8 बजे तक इस जालंधर लोकसभा क्षेत्र में प्रदेश स्तर से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्त्ता हर मंडल, हर शक्ति केंद्र, हर बूथ स्तर पर लोगों के घर घर जाएंगें और लोगों को भाजपा की सोच व केंद्र सरकार की नीतियों व् 9 वर्षों की उपलब्धियों के बारे में जागरूक करेंगें तथा पंजाब सरकार की राज्य व जनता विरोधी सोच से अवगत करवाएंगे।इस अवसर पर उनके साथ पूर्व निकाय मंत्री तीक्ष्ण सूद, सरबजीत मक्कड़, प्रदेश मीडिया इंचार्ज जनार्दन शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजिंदर बिट्टा, मंडल प्रभारी राजीव ढींगरा, प्रदेश सोशल मीडिया इंचार्ज राकेश गोयल, जिला सचिव अमित भाटिया आदि भी उपस्थित थे।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page