हरदीप सिंह पुरी गुरुद्वारा दुःख निवारण साहिब नौवीं पातशाही में हुए नतमस्तक

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर :  केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी सरबजीत सिंह मक्कड़ के साथ गुरुद्वारा दुःख निवारण साहिब नौवीं पातशाही गुरु तेग बहादुर नगर पहुंचे और गुरु के चरणों में नतमस्तक होकर गुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर हरदीप सिंह पुरी का विभिन्न सिंह सभाओं द्वारा स्वागत किया गया।गुरुद्वारा नौवीं पातशाही के अध्यक्ष जगजीत सिंह गाबा ने कहा कि श्री करतारपुर साहिब के दर्शन की सिखों की लंबे समय से चली आ रही मांग को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा श्री करतारपुर साहिब का लांघ खोलकर सिख जगत का मान बढ़ाया गया है।सरबजीत सिंह मक्कड़ ने कहा कि केंद्र सरकार ने श्री हरमिन्दर साहिब के लंगर को टैक्स मुक्त करके बहुत बड़ी राहत दी है।
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और सरबजीत सिंह मक्कड़ को सिरपाओ से सम्मानित किया गया। सभी अलग-अलग गुरुद्वारा सिंह सभाओं ने हरदीप पुरी के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया। इस मौके पर गुरबख्श सिंह, अध्यक्ष गुरु नानक मिशन चौक, दविंदर सिंह अमर कोच, गुरबचन सिंह, दलजीत सिंह अध्यक्ष गुरुद्वारा बाजार शेखा, गुरमीत सिंह बिट्टू अध्यक्ष सेंट्रल टाउन गुरुद्वारा, दविंदर सिंह रयात अध्यक्ष गुरुद्वारा गोबिंदगढ़, लकी अजीत नगर, जसबीर सिंह डिफेंस कॉलोनी, भूपिंदर सिंह खालसा आदि भी मौजूद थे।

Trident News
Trident News
Trident News
Trident News
Trident News
Trident News
Trident News

Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page