डिप्टी कमिश्नर ने सी.टी. इस्टीच्यूट मकसूदां में स्थापित जिला स्तरीय वेबकास्टिंग कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर : लोकसभा उपचुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए जिला प्रशासन ने बुधवार को वोटिंग के दिन सभी 1972 मतदान केंद्रों की सौ-प्रतिशत वेबकास्टिंग के व्यापक इंतजाम किए है। सभी पोलिंग बूथों की वैबकास्टिंग के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी मतदान स्थलों पर कुल 2138 सीसीटीवी कैमरे लगे है। डिप्टी कमिश्नर -कम-जिला चुनाव अधिकारी जसप्रीत सिंह ने आज सीटी संस्थान मकसूदां में स्थापित जिला स्तरीय वैबकास्टिंग कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि कंट्रोल रूम में कुल 81 डेस्कटॉप कंप्यूटर और पांच प्रोजैक्टर लगाए गए है, जिनका उपयोग मतदान केंद्रों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 1972 मतदान केंद्रों में फिल्लौर में 242, नकोदर में 252, शाहकोट में 250, करतारपुर में 228, जालंधर पश्चिम में 183, जालंधर सैंट्रल में 186, जालंधर उत्तर में 196, जालंधर कैंट में 218 और आदमपुर 217 में पोलिंग स्टेशन बनाए गए है।IMG 20230509 WA0546.    उन्होंने कहा कि इंटरनेट सुविधा के साथ सीसीटीवी कैमरे राउटर और वाईफाई सिग्नल से लैस है, जो कंट्रोल रूम में वैबकास्टिंग सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि भारतीय चुनाव आयोग, मुख्य चुनाव अधिकारी, सहायक रिटर्निंग अधिकारी, जिला चुनाव अधिकारी और चुनाव पर्यवेक्षक मतदान केंद्रों की गतिविधियों को लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से देख सकते है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से उपचुनाव करवाने के लिए वचनबद्ध है, जिसके लिए कई कदम उठाए गए है। उन्होंने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी लगे है। प्रशासन द्वारा कैमरे लगाने के इलावा माइक्रो ऑब्जर्वर भी तैनात किए गए है। जिला चुनाव अधिकारी ने कहा कि शांतिपूर्ण एवं उचित लोकसभा चुनाव संपन्न करवाने के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी, जिसके लिए प्रशासन ने चुनाव की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page