खालसा कॉलेज के पास ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की सिख व्यक्ति से हाथापाई का मामला आया मामला सामने

by Sandeep Verma
0 comment

अमृतसर :  जिले के खालसा कॉलेज के पास ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की सिख व्यक्ति से हाथापाई का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने जगतार सिंह को गाड़ी के कागज दिखाने को कहा था। इस दौरान पुलिस कर्मी में काफी बहसबाजी हुई। जिसके बाद दोनों में हाथापाई हुई। पुलिस अधिकारी का आरोप है कि ड्यूटी कर रहे एएसआई अमरीक सिंह की उक्त शख्स ने वर्दी फाड़ दी है। उक्त व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। जगतार सिंह व्यक्ति का आरोप है कि उसने पुलिसकर्मी से रास्ते का पूछा था तो इस दौरान उक्त पुलिस कर्मी ने कहा मैं तेरा नौकर लगा। जिसके बाद दोनों के बीच पहले बहसबाजी शुरू हुई और बाद में हाथापाई शुरू हो गई। इस मामले की जानकारी देते हुए एएसआई अमरीक सिंह का कहना है कि रास्ता वन वे होने के कारण उसने उक्त व्यक्ति जगतार सिंह को दूसरे रास्ते से जाने के लिए कहा था। जिसके बाद जगतार सिंह उन्हें कहने लगा तुसी पुलिसवालों ने गंद डाला हुआ है। इस दौरान जगतार सिंह उन्हें गाली गालौच करने लगा। इसके बाद वह उससे पहले बहसबाजी करने लगा। इसके बाद उससे हाथापाई करने लगा। दोनों के बीच हाथापाई की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Trident AD Trident AD
Trident AD
Trident AD Trident AD Trident AD Trident AD Trident AD

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page