जिले के अनुसूचित जाति से संबंधित विद्यार्थियों को पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप योजना का लाभ सुनिश्चित किया जाए

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर : जिला सामाजिक अधिकारिता एवं सशक्तिकरण अधिकारी राजिंदर सिंह ने आज जिला प्रशासकीय परिसर में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के दौरान कहा कि जिले में अनुसूचित जाति के छात्रों को पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप योजना का लाभ मिलना हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के प्रतिनिधियों को इस योजना अधीन आने वाले योग्य विद्यार्थियों से फीस न मांगने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन छात्रों को फ्रीशिप कार्ड जारी किया जा चुका है, उन्हें किसी भी स्थिति में दाखिले से वंचित न रखा जाए। उन्होंने कहा कि पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप योजना के तहत योग्य लाभार्थी विद्यार्थियों को दाखिला दिया जाए ताकि कोई भी विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त करने से वंचित न रहे।
जिला सामाजिक अधिकारिता एवं सशक्तिकरण अधिकारी ने यह भी कहा कि फीस जमा नहीं करने पर किसी भी छात्र की डिग्री न रोकी जाए। उन्होंने कहा कि डिग्री रोके जाने की शिकायत मिलने पर संबंधित शिक्षण संस्थान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह योजना अनुसूचित जाति के छात्रों के कल्याण के लिए बनाई गई है ताकि ये छात्र गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के आदेशों अनुसार अगर किसी योग्य विद्यार्थी को पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप योजना का लाभ लेने में परेशानी होती है तो संबंधित शिक्षण संस्थान के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर तहसील सामाजिक अधिकारिता एवं सशक्तिकरण अधिकारी जगवीर सिंह, गौरव अरोडा सहित अन्य पदाधिकारी व शिक्षण संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page