अश्वनी शर्मा ने अमित शाह की 18 तारिख को होने वाली रैली की तैयारियों का लिया जायजा।

by Sandeep Verma
0 comment
Trident AD

जालंधर :  केंद्र सरकार की नौ वर्ष की उपलब्धियों को पंजाब में जन-जन तक पहुँचाने के लिए भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के आह्वान पर 1 जून से 30 जून तक राज्य में शुरू किए गए ‘महा-जनसंपर्क अभियान’ के तहत समूचे पंजाब में भाजपा कार्यकर्त्ता सुदूर स्थित घरों तक के दरवाजे खटखटा कर लोगों को केंद्र सरकार की उपलब्धियों व जन-कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करवा रहे हैं। इसी कड़ी में पंजाब में केन्द्रीय मंत्रियों द्वारा हर जिले में पत्रकारवार्तायें आयोजित करके केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता के समक्ष रखा जा रहा है।IMG 20230611 WA0527      इसी कड़ी में विभिन्न संसदीय सीटों पर रैलियाँ आयोजित कर भाजपा के राष्ट्रीय स्तर के नेताओं द्वारा एनडीए सरकार की नौ वर्ष की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड जनता के समक्ष पेश किया जा रहा है।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की गुरदासपुर में होने वाली रैली की तैयारियों का जायजा लेने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा रैली स्थल पर विशेष रूप से पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर उनके साथ संगठन महामंत्री श्रीमंथरी श्रीनिवासुलू, प्रदेश महासचिव राजेश बाघा, जिला प्रभारी व पूर्व सीपीएस केडी भंडारी, भाजपा गुरदासपुर जिला अध्यक्ष शिवबीर सिंह राजन और अन्य भाजपा नेता भी उपस्थित थे।अश्वनी शर्मा ने कहा कि उन्होंने कहा कि मोदी सरकार 9 साल से सुशासन और गरीबों का कल्याण कर रही है, जिसके बारे में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 18 जून को गुरदासपुर में जनता से मिलने आ रहे हैं और राज्य की जनता को जानकारी देंगे.वह एक विशाल सभा को संबोधित करेंगे. इस स्थान पर जनसभा करें और एनडीए सरकार की नौ साल की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने पेश करें। इस मौके पर भाजपा पंजाब का नेतृत्व भी मौजूद रहेगा। उन्होंने सभी को इस रैली में बढ़-चढ़ कर भाग लेने का भी आह्वान किया।

Trident AD
Trident AD

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786