लुधियाना कैश वैन लूट मामला,10 में से 5 आरोपी गिरफ्तार

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

लुधियाना : लुधियाना में कैश वैन डकैती मामले का हल निकालने का पंजाब पुलिस ने दावा किया है। इस मामले में नई अपडेट के अनुसार काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने 60 घंटों के अंदर केस को सुलझा लिया है। जिसमें 10 आरोपियों में से 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं इस बात की जानकारी डी जी पी पंजाब गौरव यादव ने ट्वीट कर दी है। डी जी पी यादव ने लिखा कि लुधियाना कैश वैन डकैती मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। IMG 20230614 WA0510    उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि लुधियाना पुलिस काउंटर इंटेलिजेंस द्वारा समर्थित कैश वैन डकैती मामले को 60 घंटे से भी कम समय में सुलझा लिया है। 10 आरोपियों में से 5 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी बरामदगी की है। इसके साथ ही पूछताछ जारी है। बता दे की इससे पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर लिखा है कि जाब पुलिस को लुधियाना कैश वेन लूट केस में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस जल्द ही बड़ा खुलासा करने वाली है। उस समय ही ऐसा माना जा रहा था कि पुलिस ने जो कुछ लोग गिरफ्तार किए थे, उनसे पूछताछ के बाद सारा मामला सुलझा लिया है।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page