77 वें स्वतंत्रता दिवस पर उत्तरी हल्के के विधायक जूनियर हैनरी ने अपने दफ्तर में सैंकड़ो समर्थको सहित लहराया तिरंगा

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

जालंधर : उत्तरी हल्के के युवा विधायक व् आल इण्डिया कांग्रेस के सदस्य जूनियर अवतार हैनरी ने अपने किले में सैंकड़ो समर्थको सहित तिरंगा लहराया ।इस दौरान हैनरी ने दफ्तर के सभी कर्मचारियों और उत्तरी हलके के सभी नागरिको को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और अपने भाषण में कहा की हमे सदा उन महान शहीदो के बलिदानों को याद करना चाहिए है जिन्होंने भारत की आजादी के लिये अपनी आहुति दी और कहा हमे अपने भारतीय होने पर गर्व होना चाहिये और अपने सौभाग्य की प्रशंसा करनी चाहिये कि हम आजाद भारत की भूमि में पैदा हुए है. उन्होंने कहा की हमारे महान स्वतंत्रता सेनानीयों ने कड़ी मेहनत और संघर्ष के पश्चात ही भारत को पूर्ण स्वराज दिलाया। उन्होंने हमारे लिए बहुत कुछ किया ताकि हमें वो जुल्म सहना ना पड़े और हमारा देश भारत आगे बढ़ सके। आज भारत जितना भी उन्नत हुआ है हमारे सभी स्वतंत्रता सेनानियों के कारण ही हुआ है क्योंकि वो ना होते तो भारत आज भी ब्रिटिश राज का गुलाम होता।हैनरी ने कहा हमारे कुछ महान भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और नेताओं ने लगातार कई वर्षों तक ब्रिटिश सरकार का सामना किया और हमारे वतन को आज़ाद कराया। उनके इस बलिदान को हम कभी भी भुला नहीं सकते हैं और हमे उन्हें हमेशा एक महान उत्सव और समारोह के जैसे ही दिल से याद करना चाहिए क्योंकि उन्ही की वजह से आज हम अपने देश में आज़ादी से सांस ले पा रहे हैं। हैनरी ने कहा आज के युग में हमे फेसबुक और व्हाट्सप्प के माध्यम से अपने शहीदों के बारे में जानकारी होना अवश्य है तांकि देश के नोजवानो को भी पता होना चाहिए की हमारे पूर्वजो ने किन किन कठिनाईयों का सामना कर हमे आजादी दिलाई। इस मोके पर ब्लाक प्रधान समेत,पार्षद पूर्व पार्षद और कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

You Might Be Interested In
Trident News

Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page