सिविल अस्पताल में तैनात जिला मेडिकल स्टोर इंचार्ज न ड्यूटी पर आते ही जहरीली चीज का सेवन कर आत्महत्या करने का किया प्रयास

by Sandeep Verma
0 comment

जालन्धर : आज सुबह सिविल अस्पताल में तैनात सरावप्रीत सिंह जिला मेडिकल स्टोर इंचार्ज ने सुबह ड्यूटी पर आते ही जहरीली चीज का सेवन कर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। जिसे पहले तो सिविल अस्पताल में रखा गया लेकिन सेहत ज्यादा बिगड़ने कारण उसे निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। आप को बात दे की सर्वप्रीत के साथ काम करने वाले रमेश कुमार ने बताया कि पिछले काफी समय से सिविल सर्जन रमन कुमार ने परेशान करके रखा हुआ था। क्योंकि रोजाना ही सरकारी समय से अधिक समय काम करवाना आज भी जब 9:00 बजे का टाइम सरकारी दफ्तरों का हो चुका है लेकिन फिर भी 6:00 बजे बुलाया गया था। बहुत ही ज्यादा हरासमेंट के चलते सर्वप्रीत ने पहले भी तीन बार आत्महत्या करने की कोशिश की है लेकिन आज तो करही दिया यह काम। जानकारी देते हुए सर्वप्रीत सिंह के रिश्तेदार सतिंदर सिंह ने बताया कि रोजाना ही इसे सीनियर अधिकारियों की ओर से टॉर्चर प्रचार किया जा रहा था। ड्यूटी का समय खत्म होने के बावजूद भी इसे रोजाना ही अधिक समय तक बिठाया जाता था। जिससे सरप्रीत काफी परेशान था। जिसके चलते आज ऐसा कदम उठाया है। इस मामले को लेकर सिविल सर्जन रमन ने बताया कि मैने कभी भी किसी भी कर्मचारी को तंग परेशान नही किया है। न ही मैंने कोई फोन किया है। हमे भी जब इस बात का पता चला तो काफी हैरान हुआ। बाकी उनको होश आया गया है। इस मामले में ज़ब थाना न:4 के प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि इस मामले का पता चलने पर ड्यूटी अधिकारी को भेजा गया है। उनके बयान दर्ज होने के बाद ही कोई करवाई की जाएगी।

Trident AD Trident AD
Trident AD
Trident AD Trident AD Trident AD Trident AD Trident AD

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page