Wine Shop से लाखों की नगदी की लूट की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाया

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News Trident News

जालंधर : बीते दिनों पहले पिस्तौल के बल पर Wine Shop से लाखों की नगदी की लूट की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस कमिश्नर कुलदीप ने बताया कि डीसीपी हरविंदर सिंह विर्क, एडीसीपी – 2 भूपिंदर सिंह, एडीसीपी इनवेस्टिगेशन परमजीत की  अगुवाई में सीआईए स्टाफ के ईंचार्ज हरजिंदर ने 66 फुटी रोड़ के नजदीक क्यूरो माल जालंधर द लिक्वर ग्रेंटस ट्रेडर वाइन शॉप में पिस्तौल के बल पर लुटेरों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। सीआईए स्टाफ ने  आरोपियों का पीछा करने की कोशिश की तो उक्त आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए 2 आरोपियों को काबू कर लिया है।पुलिस ने आरोपियों से 1 पिस्टल, 32 बोर सहित 2 जिंदा कारतूस बरामद किए गए मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया 28 अक्टूबर को मुंह ढके हुए 2 आरोपी शराब की दुकान में घुसे। इस दौरान एक आरोपी ने दुकानदार से विस्की का रेट पूछा और दूसरे ने पिस्तोल निकाल ली। इस दौरान आरोपियों ने दुकानदार को पिस्तौल के बल पर डराकर उसकी तिजोरी से पैसे निकाल लिए और फरार हो गया  जिसके बाद सीएआई स्टाफ की स्पेशल टीमों को वारदात की गुत्थी को सुलझाने के लिए तैनात किया गया। इस दौरान घटना को ट्रेस करते हुए पुलिस गुरमेहर कालोनी में पहुंची तो एक बाइक सवार दशमेश नगर भार्गव कैंप की ओर आता हुआ दिखाई दिया।इस दौरान सीआईए स्टाफ ने उसे रुकने का ईशारा किया। इस दौरान बाइक सवार ने बाइक पीछे की ओर घुमा ली और फरार होने के दौरान वह गिर गया। जिसके बाद  आरोपी ने पिस्तौल निकाल ली और पुलिस को जान से मारने की नीयत से उसने फायरिंग कर दी। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए जवाबी फायरिंग की। इस दौरान एक गोली आरोपी की टांग पर लगी। घायल आरोपी को पुलिस ने काबू कर लिया। घायल स्वर्ण सिंह उर्फ मनी डोन को ईलाज के अस्पताल दाखिल करवाया गया। आरोपी से सख्ती से पूछताछ के दौरान उसके दूसरे साथी को भी पुलिस ने काबू लिया गया।पूछताछ के दौरान पता चला है कि  आरोपी नशे का आदी है आरोपी ने पिस्तौल अपने अन्य साथी हरजिंदर सिंह निवासी कपूरथला से ली थी। जिससे उसने कई वारदातों को अंजाम देना था।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page