आप नेता दिनेश ढल्ल के भाई अमित ढल्ल के खिलाफ यूपी में एफआइआर दर्ज

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News Trident News

जालंधर : आम आदमी पार्टी के नार्थ हलके के इंचार्ज दिनेश ढल्ल के भाई को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। की आप नेता दिनेश ढल्ल के भाई अमित ढल्ल के खिलाफ यूपी में एफआइआर दर्ज हुई है। दर्ज हुए मामले की एफआईआर के मुताबिक सिगरेट बनाने की एक नकली कंपनी खोलकर यूपी में सिगरेट व्यापारी के साथ करोड़ रूपए की धोखाधड़ी के आरोपों में आप नेता का भाई अमित ढल्ल मामला दर्ज किया है सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अमित ढल्ल की गिरफ्तारी के लिए कल यूपी पुलिस जालंधर आई थी। आप को बता दे कि मामला ज्यादा सामने न आने के कारण दिनेश ढल्ल ने प्रेस कांफ्रेंस भी भी कल रात को अपने दफतर में रखकर अपना पक्ष साफ किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि यूपी पुलिस का उनके या उनके किसी के साथ कोई संबंध नहीं है और ना ही पुलिस वालों पुलिस वालों द्वारा उनके मोहल्ले में रेड की गई। लेकिन आज यूपी में अमित ढल्ल और जालंधर के कुछ युवकों पर हुई एफआईआर की कॉपी सामने आने पर इस बात का खुलासा हुआ है। इस मामले मे यूपी में मैसेज स्टील ट्रेड कंपनी के कुणाल गर्ग पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया की मेष राशि लेवल वन इंडिया नाम से फार्म बनवाकर अभिनव होंडा यू कॉलोनी न्यू जीटीबी नगर दीपक होंडा, अमित ढल्ल, पुरुषोत्तम सोनी, पीयूष जैन, चंदन शर्मा, करुणा व अन्य ने उनके सिगरेट देने के लिए उसे एक करोड़ 10 लाख रुपए अपने खाते में डलवाए। इस मामले को लेकर यूपी की पुलिस जालंधर बीते दिन आई थी।

You Might Be Interested In
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page