कुख्यात गैंगस्टर जस्सा हप्पोवाल हुआ गिरफ्तार

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर : कुख्यात गैंगस्टर करणजीत सिंह उर्फ जस्सा हप्पोवाल को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से दो पिस्तौल भी बरामद हुए हैं। जानकारी डीजीपी गौरव यादव ट्वीट कर दी है। जस्सा हप्पोवाल हत्या के 6 मामलों में वांछित था, जिसमें जालंधर देहात के गांव भोजोवाल में मां और बेटी की सनसनीखेज दोहरी हत्या अपराध शामिल थे। IMG 20231130 123948डीजीपी ने कहा कि पंजाब पुलिस मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित बनाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। कि 17 अक्तूबर को थाना पतारा के अधीन आते भोजोवाल में दो बाइक सवार युवकों ने मां-बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद पेट्रोल छिड़ककर शव जला दिए थे। इस दौरान कहा गया था कि यह वारदात अमेरिका में रह रहे दामाद ने करवाई है। मृतकों की पहचान अमर नगर की रहने वाली रंजीत कौर (मां) और प्रीति (बेटी) के रूप में हुई है। जिसके बाद पुलिस ने प्रीति के पति जस्सा, रंधावा मसंदा के रहने वाले शूटर जस्सा और अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया था।पुलिस जांच में खुलासा हुआ था कि आरोपी जस्सा पत्नी प्रीति के चरित्र पर शक करता था। इसलिए उसने प्रीति को मरवाने के लिए शूटरों को सुपारी दी। उस दौरान प्रीति के पिता जगतार ने बताया कि उनकी बेटी की शादी करीब 4 साल पहले हुई थी। शादी के बाद से प्रीति और उसके पति के बीच विवाद चल रहा था। दोनों अलग-अलग ही रह रहे थे।​ उनका एक बच्चा भी है।

You Might Be Interested In
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page