


जालंधर : श्री गुरु रविदास महाराज जी के 649 वें प्रकट उत्सव पर हल्का उत्तरी विधानसभा के विधायक व् आल इण्डिया कांग्रेस के सदस्य जूनियर अवतार हैनरी क्षेत्र के श्री गुरु रविदास नगर,राम नगर,बड़ा सईपुर,संतोखपुरा,लम्मापिंड,गदईपुर,निवि आबादी,सुच्ची गांव आदि विभिन्न धार्मिक स्थलों पर नतमस्तक हुए।
इस शुभ मोके पर विधायक हैनरी ने समूह इलाका निवासियों को गुरु पर्व की बधाई दी और अपने विचार प्रकट करते हुए कहा की श्री गुरु रविदास जी ने लोगों को बिना भेदभाव के आपस में प्रेम करने की शिक्षा दी और इसी तरह से वे भक्ति के मार्ग पर चलकर संत रविदास कहलाए।उन्होंने कहा हमें गुरु रविदास महाराज जी की जयंती पर उनके दिए गए अनमोल वचनों को अवश्य पढ़ना चाहिए , ये जीवन जीने का सही मार्ग बताते हैं।हैनरी ने कहा श्री गुरु रविदास जी शांत और गंभीर स्वभाव के स्वामी थे। वे अपने युग के सर्वमान्य लोकनायक थे, जो दिन-रात संगत सेवा में लगे रहते थे। उनके मन में सभी धर्मो के प्रति अथाह स्नेह था। मानव-कल्याण के लिए उन्होंने आजीवन शुभ कार्य किए इसलिए हमे उनके दर्शाये हुए मार्ग पर चलकर धर्म की सेवा करनी चाहिए। प्रबधंकों द्वारा हैनरी को एक स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस मोके पर पूर्व पार्षद गियान चंद सोढ़ी,परमजीत सिंह पम्मा, वार्ड इंचार्ज लम्मपिंड प्रताप सिंह कम्बोज, पियारा लाल कम्बोज,बिल्लू संतोखपुरा, प्रदीप शर्मा, प्रदीप टोनी,अमरजीत,आत्मा राम,केवल किशन,साबी,,नसीब चंद,चमन लाल,अमरीक चंद,ओम प्रकाश, राजकुमार,सुभाष विरदी,राजकुमार,महिंदर पाल,धर्मपाल,रवि चंद्र,डिम्पी,संदीप,योगराज,अजय कुमार,माखन,टेक चंद,काला,लाडी,गगन आदि भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

