









जालंधर: वार्ड 74 से कांग्रेस टिकट के दावेदार प्रताप सिंह कंबोज ने वोटरों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। उन्होंने कल लम्मा पिंड में वोटरों से डोर टू डोर संपर्क कायम करते हुए मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ अमरजीत सिंह खिंदा, रमेश कुमार, प्रकाश चंद, रणजीत सिंह और सौरभ भी थे। सभी ने नए बने वोटरों से भी मुलाकात की। इस दौरान प्रताप सिंह कंबोज ने बताया कि यहां के वोटर विधायक बावा हैनरी के कार्यों से खुश हैं और उनकी अगुवाई में ही इलाके का विकास हो रहा है। कंबोज ने कहा कि मुझे पूरा यकीन है कि यह वार्ड कांग्रेस के हाथ में ही रहेगा क्योंकि वोटरों का जोश और विश्वास कांग्रेस के साथ है। उन्होंने बताया कि इलाके में जितने भी विकास कार्य हुए हैं वे बावा हैनरी के प्रयासों से हुए हैं इसलिए जनता कांग्रेस को ही वोट देगी।