जालंधर डीएसपी की हत्या करने वाले को किया गिरफ्तार

by Sandeep Verma
0 comment
Trident AD
जालंधर : जालंधर से बड़ी खबर है। पुलिस ने दावा किया है कि डीएसपी की हत्या करने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया है। आपको बता दें कि जालंधर में सोमवार सुबह बस्ती बावा खेल नहर के पास डीएसपी दलबीर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने केस में आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया है।बस स्टैंड के पास से जिस ऑटो में बैठकर डीएसपी घर के लिए निकले थे, उसी के ड्राइवर ने ही डीएसपी के सिर में गोली मारी थी। सूत्रों से पता चला है कि आरोपी को पुलिस ने बुधवार सुबह ही गिरफ्तार किया है।फिलहाल आरोपी से पुलिस ने पिस्टल बरामद नहीं किया है। इसे लेकर आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब साढ़े 12 बजे पुलिस को वर्कशॉप चौक के पास स्थित शराब ठेके के सीसीटीवी से मदद मिली थी। जिसमें आरोपी की पहचान हो गई थी।पुलिस ने उक्त सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की पहचान की और उसे बुधवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। जल्द इसे लेकर जालंधर के पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा प्रेसवार्ता कर जानकारी साझा करेंगे। आरोपी को जल्द पुलिस कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी। फिलहाल आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है।
Trident AD
Trident AD

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786