76 वें स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व कैबिनेट मंत्री हैनरी ने अपने किले में सैंकड़ो समर्थको सहित लहराया तिरंगा

by Sandeep Verma
0 comment

जालन्धर : पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री व् प्रदेश कांग्रेस के सीनियर उप प्रधान अवतार हैनरी ने अपने किले में सैंकड़ो समर्थको सहित तिरंगा लहराया ।इस दौरान हैनरी ने दफ्तर के सभी कर्मचारियों और उत्तरी हलके के सभी नागरिको को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और अपने भाषण में कहा की हमे सदा उन महान शहीदो के बलिदानों को याद करना चाहिए है IMG 20220815 111950      जिन्होंने भारत की आजादी के लिये अपनी आहुति दी और कहा हमे अपने भारतीय होने पर गर्व होना चाहिये और अपने सौभाग्य की प्रशंसा करनी चाहिये कि हम आजाद भारत की भूमि में पैदा हुए है. उन्होंने कहा की हमारे महान स्वतंत्रता सेनानीयों ने कड़ी मेहनत और संघर्ष के पश्चात ही भारत को पूर्ण स्वराज दिलाया। उन्होंने हमारे लिए बहुत कुछ किया ताकि हमें वो जुल्म सहना ना पड़े और हमारा देश भारत आगे बढ़ सके। आज भारत जितना भी उन्नत हुआ है हमारे सभी स्वतंत्रता सेनानियों के कारण ही हुआ है IMG 20220815 112245     क्योंकि वो ना होते तो भारत आज भी ब्रिटिश राज का गुलाम होता।हैनरी ने कहा हमारे कुछ महान भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और नेताओं ने लगातार कई वर्षों तक ब्रिटिश सरकार का सामना किया और हमारे वतन को आज़ाद कराया।IMG 20220815 114616     उनके इस बलिदान को हम कभी भी भुला नहीं सकते हैं और हमे उन्हें हमेशा एक महान उत्सव और समारोह के जैसे ही दिल से याद करना चाहिए क्योंकि उन्ही की वजह से आज हम अपने देश में आज़ादी से सांस ले पा रहे हैं।IMG 20220815 113723      हैनरी ने कहा आज के युग में हमे फेसबुक और व्हाट्सप्प के माध्यम से अपने शहीदों के बारे में जानकारी होना अवश्य है तांकि देश के नोजवानो को भी पता होना चाहिए की हमारे पूर्वजो ने किन किन कठिनाईयों का सामना कर हमे आजादी दिलाई। इस मोके पर ब्लाक प्रधान समेत,पार्षद पूर्व पार्षद और कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

You Might Be Interested In
Trident AD Trident AD
Trident AD
Trident AD Trident AD Trident AD Trident AD Trident AD

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page