कमिश्नरेट पुलिस ने 5 किलो अफीम के साथ 3 महिलाओं समेत 5 तस्करों को किया गिरफ्तार

by Sandeep Verma
0 comment

जालंधर : कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 5 किलो अफीम के साथ तीन महिलाओं सहित पांच प्रवासी ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है।जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शहर में तस्करों का एक गिरोह सक्रिय है। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी ने बुधवार को बाबा बुड्ढा फ्लाईओवर पर जाल बिछाया। DSC 0586स्वपन शर्मा ने बताया कि पुलिस पार्टी ने कपूरथला रोड की तरफ से तीन महिलाओं समेत पांच लोगों को आते देखा।बताया कि जब पुलिस पार्टी ने उक्त व्यक्तियों की गहनता से जांच की तो दोनों व्यक्तियों के पास से 2 किलोग्राम अफीम (1 किलोग्राम प्रति व्यक्ति) बरामद हुई।  स्वपन शर्मा ने बताया कि महिलाओं के बैग की तलाशी के दौरान तीन किलोग्राम (एक-एक किलोग्राम) तथा पांचों तस्करों के पास से कुल 5 किलोग्राम अफीम बरामद की गयी।पुलिस आयुक्त ने कहा कि पुलिस ने सभी 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जो झारखंड राज्य के निवासी हैं और उनकी पहचान बब्लू कुमार विश्कर्मा पुत्र केदार मिस्त्री निवासी ग्राम जिला चतरा झारखंड, प्रदीप विश्कर्मा पुत्र स्वर्गीय उपेन्द्र विश्कर्मा निवासी जिला चतरा झारखंड, फुलवती देवी निवासी जिला चतरा झारखंड, प्रतिमा देवी निवासी जिला पलामू झारखंड और आरती देवी निवासी जिला चतरा झारखंड के रूप में हुई है।

 

Trident AD Trident AD
Trident AD
Trident AD Trident AD Trident AD Trident AD Trident AD

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page