अंबाला पुलिस का रूट डायवर्ट प्लान

by Sandeep Verma
0 comment
Trident AD

अंबाला पुलिस का रूट डायवर्ट प्लान

– अंबाला से चंडीगढ़ जाने वाले वाहन अंबाला छावनी, कैपिटल चौक से साहा, शहजादपुर, रामगढ़, पंचकूला होते हुए चंडीगढ़ जा सकते हैं।
– अंबाला से दिल्ली जाने वाले वाहन छावनी कैपिटल चौक से साहा, शाहबाद, कुरुक्षेत्र, करनाल से होते हुए दिल्ली जा सकते हैं।-

अंबाला से नारायणगढ़ जाने वाले वाहन छावनी कैपिटल चौक से साहा, शहजादपुर होते हुए नारायणगढ़ जा सकते हैं।

– एनएच-44 दिल्ली चंडीगढ़ हाईवे पर किसी यातायात की बांधा की परिस्थिति में चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाले यात्री डेराबस्सी, बरवाला, रामगढ़, साहा, शाहबाद, कुरुक्षेत्र के रास्ते अथवा पंचकूला, एनएच-344 यमुनानगर इंद्री, पिपली, करनाल होते हुए दिल्ली पहुंचे।
– दिल्ली से चंडीगढ़ जाने वाले वाहनों के लिए दिल्ली, सोनीपत, पानीपत, करनाल, इंद्री, लाडवा या करनाल, कुरुक्षेत्र, उमरी चौंक, लाडवा, रादौर, यमुनानगर एन एच344ए, मुलाना, शहजादपुर, बरवाला, पंचकुला होते हुए चंडीगढ़ जा सकते हैं। इसके अलावा कुरुक्षेत्र, शाहबाद, साहा, शहजादपुर, पंचकूला होते हुए भी चंडीगढ़ जा सकते हैं।
– दिल्ली से पटियाला, लुधियाना, जालंधर, अमृतसर इत्यादि पंजाब में आने वाले वाहन सोनीपत, पानीपत, करनाल, पिपली चौक से बाई तरफ मुड़कर कुरुक्षेत्र, पेहवा, चीका, पटियाला, लु​धियाना, जालंधर, अमृतसर जा सकते हैं। इसके अलावा अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला इत्यादि पंजाब से दिल्ली जाने वाले वाहन अमृतसर जालंधर, लुधियाना, चीका, पेहवा, एनएच-152डी से होकर जा सकते हैं।
– चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाले वाहन पंचकूला, रामगढ़, बरवाला, शहजादपुर, मुलाना, राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 344 से होकर यमुनानगर, रादौर, लाडवा, इंद्री, करनाल, पानीपत, सोनीपत, दिल्ली जा सकते हैं। चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाले वाहन पंचकूला, रामगढ़, बरवाला, शहजादपुर, साहा, शाहबाद, पिपली, करनाल से होकर भी दिल्ली जा सकते हैं।
– हिसार से चंडीगढ़ जाने वाले वाहन बरवाला, नरवाना, कैथल, चीका, पटियाला, चंडीगढ़ जा सकते हैं।
– चंडीगढ़ से हिसार जाने वाले वाहन चंडीगढ़, पटियाला, चीका, कैथल नरवाना, बरवाला, हिसार जा सकते हैं। इसके अलावा नारनौल, दिल्ली व रोहतक से चंडीगढ़ जाने वाले वाहन एनएच 152डी, पेहवा कट से नीचे उतरकर चीका, पटियाला, चंडीगढ़ जा सकते हैं।
– चंडीगढ़ से रोहतक, दिल्ली, नारनौल जाने वाले वाहन चंडीगढ़, पटियाला, चीका, पेहवा कट से एनएच152डी से होकर रोहतक, दिल्ली, नारनौल जा सकते हैं।
– आमजन किसी भी असहज परिस्थिति में डायल- 112 पर सम्पर्क करके सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

Trident AD
Trident AD

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786