

जालंधर : सेंट्रल हल्का में पड़ते काजी मंडी में बहुत ही शर्मनाक घटना घटित हुई है। यहां दशहरे के पावन पर्व पर कुछ शरारती तत्वों ने पुतले के ऊपर भगवान राम का नाम लिख दिया। इसके बाद पुतले को जलाने की तैयारी की जा रही थी कि मौके पर विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, रुद्रसेना संगठन द्वारा व्यक्ति को पकड़ कर थाना सूर्या एन्क्लेव ले जाया गया।
हालांकि कई लोग भागने में सफल हो गए। रुद्र सेना संगठन के वाइस चेयरमैन मोहित शर्मा ने मांग की कि दशहरे पर ऐसी तुच्छ हरकत इस बात का प्रमाण है कि कुछ लोगों की मानसिकता दूषित हो चुकी है और ऐसे लोगों के खिलाफ प्रशासन सख्त से सख्त कार्रवाई करे वरना रुद्र सेना संगठन एक बार फिर ऐसे लोगों के खिलाफ मोर्चा खोलेगा।
You Might Be Interested In
- “जेई तेरे नाल प्यार न हुंदा” 16 दिसंबर को होगी फ़िल्म रिलीज
- गेस्ट फैकल्टी की भर्ती के लिए उम्मीदवार 25 जून तक कर सकते है आवेदन
- डिवीजनल कमिश्नर प्रदीप कुमार सभरवाल विभिन्न पदों पर 32 वर्ष से अधिक की उत्कृष्ट सेवा के बाद सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई दी
- कमिश्नरेट पुलिस जालंधर द्वारा यातायात प्रवर्तन अभियान चलाया
- मुस्लिम संगठन पंजाब की राज्यस्तरीय बैठक में बड़ा फैसला, हाजी आबिद हसन सलमानी बने संगठन के सरपरस्त
- “युद्ध नशे के विरूद्ध” के तहत जालंधर में नशा तस्कर के गैर-कानूनी निर्माण को किया ध्वस्त