जिला सड़क सुरक्षा समिति ने जालंधर में छात्रों की सुरक्षा और उचित ट्रैफिक प्रबंधन पर दिया जोर

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ( जनरल) अमित महाजन ने ट्रैफिक पुलिस, ट्रांसपोर्ट शिक्षा विभागों से सुरक्षित स्कूल वाहन नीति के तहत छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने इस बात पर जोर दिया कि यह सुनिश्चित किया जाए कि रोज़ाना स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर सभी स्कूल वाहन आवश्यक सुरक्षा मानकों के अनुरूप लेस होने चाहिए।इसके अलावा अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों को विशेषकर आगामी सर्दी के कोहरे के मौसम के दौरान सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जिला भर में नाकाबंदी वाले स्थानों की पहचान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक नियमों को सख्ती से लागू किया जाए ट्रैफिक पुलिस को नियमों के अनुपालन हेतु ई-चालान जारी करना सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जिले में ट्रैफिक की स्थिति में सुधार का जायजा लेने के लिए नियमित बैठकें आयोजित की जाए। इस मौके पर अन्य लोगों के अलावा एस.डी.एम जालंधर-2 बलबीर राज, एस.डी.एम जालंधर-1 रणदीप सिंह हीर, पंजाब रोडवेज जीएम मनिंदर पाल सिंह,राज्य सलाहकार समिति ट्रैफिक से विनोद कुमार अग्रवाल, तरसेम कपूर, सुरिंदर सैनी और हरबीर सिंह, गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page