









जालंधर : नगर निगम चुनाव से ठीक पहले जालंधर नॉर्थ से कांग्रेस पार्टी के विधायक जुनियर अवतार हैनरी बावा ने सियासी पिच पर चौक्के-छक्के लगाने शुरू कर दिए है। गुरविंदर सिंह काला नागरा ने आम आदमी पार्टी की काफी लंबे समय से सेवा कर रहे मखन सिंह अपने साथियों सहित आम आदमी पार्टी को अलविदा कहते हुए कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। इसे आम आदमी पार्टी के लिए बड़ा नुकसान माना जा रहा है। इस अवसर पर विधायक बावा हैनरी ने कहा कि आज हमें बहुत खुशी है कि आम आदमी पार्टी के बड़े नेता अपने साथियों सहित कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।उन्होंने कहा कि मखन सिंह ने कई दशकों तक जमीनी स्तर पर जनता के मुद्दों पर काम किया है और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव और जनता की सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हमारे लिए एक अनमोल संपत्ति है। उन्होंने कहा कि एक बार फिर कांग्रेस पार्टी का कुनबा बड़ा हो रहा है। इस मौके पर इंदरजीत सिंह नागरा, विक्की सहोता, गीदा नागरा, नीलम काजल, मंजीत नागरा, कीमती लाल, जग्गा नागरा उपस्थित रहे