श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर में गुरुद्वारा साहिब की सीमा को लेकर फिर हुआ विवाद,मौके पर भारी फोर्स तैनात

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर ( एस के वर्मा ) : श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर में गुरुद्वारा साहिब की सीमा को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गई कि मौके पर भारी पुलिस फोर्स बुलाई गई। इसके साथ ही हिंदू संगठनों के प्रतिनिधि और संत समाज के सदस्य भी मौके पर पहुंच गए। संत समाज और हिंदू संगठनों की तरफ से मंदिर के बाहर पक्का मोर्चा लगा दिया है। फिलहाल मौके पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। IMG 20220902 WA0513    बता दें कि 9 सितंबर को श्री सिद्ध बाबा सोडल मेले का आयोजन होने जा रहा है। इसे लेकर चड्डा बिरादरी की तरफ से सफाई करवाई जा रही थी। इस बीच मंदिर में स्थित गुरद्वारा साहिब के संचालकों द्वारा लगाए गए पौधे हटाने से सेवादारों को रोक दिया गया। प्रबंधक कमेटी के सदस्यों से बातचीत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं निकला। IMG 20220902 WA0466                 इसी के चलते चड्डा बिरादरी और श्री बाबा सोडल मंदिर तलाब कारसेवा कमेटी के साथ हिंदू संगठन और संत समाज के लोग भी पहुंचे।इस अवसर पर शिवसेना हिंद के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष इशांत शर्मा, क्रांति दल के अध्यक्ष मनोज नन्हा, चड्ढा बिरादरी से प्रवक्ता श्याम लाल चड्डा, तथा हिंदू नेता मनीष बाहरी का आरोप है कि मामला प्रशासन के ध्यान में पहले से ही ला दिया गया था। लेकिन 4 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस प्रशासन ने गंभीरता नहीं दिखाई है। जिसके चलते तथा संत समाज को साथ लेकर श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर के बाहर पक्का मोर्चा लगाया गया है।

 

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page