पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह के आकस्मिक निधन पर पार्षद विकास तलवाड़ ने गहरा शोक किया व्यक्त

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News Trident News

जालंधर : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डा.मनमोहन सिंह के आकस्मिक निधन पर वार्ड नंबर 26 पार्षद विकास तलवाड़ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। विकास तलवाड़ ने कहा कि वह एक कुशल भारतीय राजनीतिज्ञ एवं अर्थशास्त्री थे, जिन्होंने 2004 से 2014 तक भारत के 13वें प्रधानमंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दी।उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य थे और वह पहले सिख प्रधानमंत्री थे। विकास तलवाड़ ने कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव की सरकार में 1991-96 तक डा. मनमोहन सिंह ने केंद्रीय वित्त मंत्री के रूप में रहते हुए आर्थिक सुधारों की श्रृंखला शुरू की। विकास तलवाड़ ने आगे कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है।

Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page