गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया पेशी को लेकर जालन्धर की अदालत में लाया

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जांलधर ( एस के वर्मा ): पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में जेल में बंद गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की पेशी को लेकर पुलिस ने जालंधर कोर्ट में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हुए है। वहीं सिविल अस्पताल को पुलिस छावनी तबदील कर दिया गया है। जग्गू भगवानपुरिया को अमृतसर से मोहाली कोर्ट में पेश किया गया जहां 14 दिन के न्यायिक हिरासत में भेजा गया। वहीं दूसरे मामले में जग्गू भगवानपुरिया को मोहाली कोर्ट में पेशी के बाद ट्रांजिट रिमांड पर पुलिस जालंधर लेकर आई है। जालंधर में भगवानपुरिया के खिलाफ हथियार सप्लाई करने का एक पुराना मामला लंबित है। बता दें कि जग्गू भगवानपुरिया तो जालंधर के भोगपुर की थाना पुलिस ने 2014 में अवैध हथियारों संघ पकड़ा था और कई अपराधिक मामलों दर्ज होने के कारण कई जिलों की जेलों में बंद था जिस कारण जालंधर सेशन कोर्ट में पेश न होने पर भगोड़ा करार कर दिया गया था। गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया को जालंधर कोर्ट में पेश करने के लिए शहर में सुरक्षा बढ़ाई गई। जिस रूट से जग्गू भगवानपुरिया को लाया गया है उस पर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस लगाई गई है। कोर्ट में आज पुलिस ने चैकिंग भी बढ़ा दी है। कोर्ट में आने वाले लोगों से बाकायदा पूछताछ की जा रही है जिला अदालत में अंदर और बाहर पुलिस ही पुलिस नजर आ आ रही है। किसी भी व्यक्ति को बिना काम के कोर्ट में घुसने नहीं दिया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ सिविल अस्पताल में भी पुलिस अधिकारियों ने फोर्स के साथ सुरक्षा के मद्देनजर चप्पे-चप्पे की छानबीन की। पुलिस अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात चिकित्सा अधिकारियों से भी बातचीत की। पूछने पर पुलिस अधिकारियों ने मेडिकल के लिए जग्गू भवानपुरिया को सिविल अस्पताल में लाए जाने की जानकारी को पूरी तरह से गुप्त रखा। सुरक्षा को देखते हुए दोनों जगह पुलिस फोर्स का सख्त पहरा लगाया गया

Trident News
Trident News
Trident News
Trident News
Trident News
Trident News
Trident News

Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page