पंजाब के मुख्यमंत्री बनने का सपना देखने लगे हैं केजरीवाल : जसवीर सैनी जस्सा

by Sandeep Verma
0 comment
Avtar Hanry Avtar Hanry Avtar Hanry Avtar Hanry Avtar Hanry Avtar Hanry Avtar Hanry Avtar Hanry
Trident AD
Trident AD

जालंधर : दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद अरविन्द केजरीवाल द्वारा पंजाब के विधायकों की दिल्ली में बुलाई गई हमारे चैनल के पत्रकार से बातचीत करते हुए वार्ड नंबर 85 से कांग्रेस पार्टी इंचार्ज जसवीर सैनी जस्सा ने कहा कि केजरीवाल अब पंजाब का मुख्यमंत्री बनने का सपना देखने लगे हैं। दिल्ली में केजरीवाल द्वारा पंजाब के आप विधायकों की अकस्मात बुलाई गई बैठक इसी प्लानिंग के तहत बुलाई गई है। जस्सा ने कहा कि दिल्ली की जनता द्वारा अरविन्द केजरीवाल सहित आम आदमी पार्टी के सभी बड़े चेहरों द्वारा किए गए भष्टाचार का मुँहतोड़ जवाब देते हुए सत्ता से उतार फैंका है। सत्ता हाथ से निकलने के बाद बुरी तरह बौखलाए हुए केजरीवाल ने अब पंजाब की सत्ता के सपने देखने शुरू कर दिए हैं।पंजाब की जनता समझदार है और अब दिल्ली का हाल देखने के बाद अब इन झूठ की बैसाखियों पर चल रहे आम आदमी पार्टी की सरकार को 2027 के चुनाव में सबक सिखाने के लिए तैयार है। पंजाब की जनता ने लोकसभा चुनाव और निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी को सच्चाई का आईना दिखा दिया है। क्यूंकि जनता जानती है कि आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार ने महिलाओं को 1000 रुपये देने का अपना वादा पूरा नहीं किया। नशाखोरी पर लगाम लगाने में असफल रही है। पंजाब की कानून-व्यवस्था की स्थिति को बदतर बना दिया है। अब पंजाब की जनता पंजाब में भी इन्हें दिल्ली जैसा सबक सिखाएगी।

You Might Be Interested In

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page