3 साल – खुद मालामाल पर पंजाब बदहाल – इंजी.चंदन रखेजा

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर : 16 मार्च 2022 को खटकरकलां में सरदार भगवंत सिंह मान ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी। आज 16 मार्च 2025 को ठीक 3 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी पंजाब ने मंडल स्तर पर अपने-अपने कार्यकर्ताओं के साथ रोष प्रदर्शन किया और 3 साल की कारगुजारी पर सवाल उठाए। इसी बीच आज जालंधर शहरी के जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में सभी 17 मंडलों में आम आदमी पार्टी के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया गया और सरकार की 3 साल की उपलब्धियों पर सवाल खड़े किए गए। इसी कड़ी में जालंधर केंद्रीय मंडल नंबर 5 में भी कार्यकारी अध्यक्ष व महामंत्री इंजी. चंदन रखेजा की अध्यक्षता में रामा मंडी में लक्की मार्केट के पास रोष धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान काली पट्टियां बांधकर सरकार की नाकामी पर सवाल उठाए गए।चंदन रखेजा ने इस धरने को संबोधित करते हुए जनता से किए गए वादों पर सरकार को घेरा और आम आदमी पार्टी से पूछा कि वह पंजाब की महिलाओं को 1000 रुपये प्रति माह देने का वादा कब पूरा करेंगे जबकी दिल्ली में मात्र 1 महीना पहले बनी भाजपा सरकार ने 2500 देने के वायदे को पूरा भी कर दिखाया है। इसके साथ ही, उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर तीखा हमला बोलते हुए 2 महीने के भीतर नशा मुक्त पंजाब बनाने के वादे पर सरकार से जवाब मांगा। उन्होंने बताया कि कैसे आम आदमी पार्टी की सरकार ने नशा मुक्त पंजाब बनाने के बजाय नशायुक्त सरकार बनाकर जनता को धोखा दिया है।वहीं धरने में पहुंचे विशेष मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व जिला अध्यक्ष एस. अमरजीत सिंह अमरी ने भी पंजाब सरकार की वादाखिलाफी को याद दिलाते हुए जनता को उन सभी वादों से अवगत कराया जो आम आदमी पार्टी ने 3 साल पहले किए थे। वहीं, विशेष रूप से पहुंचे जालंधर सेंट्रल से पूर्व विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया ने भी सरकार के 3 साल पूरे होने पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जहां एक तरफ कुछ सरकारें अपने 3 साल की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड पेश करती हैं, वहीं पंजाब में एक ऐसी सरकार है जो 3 साल पूरे होने पर कुंभकर्णी नींद सो रही है। इसी वजह से भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज उन्हें जगाने का काम किया और धरना-प्रदर्शन कर जनता को किए गए झूठे वादों को पूरा करने की याद दिलाई।
इस मौके पर विशेष अतिथि पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया,अमरजीत सिंह अमरी,मनोज कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष इंजी.चंदन रखेजा, महामंत्री गुरमीत सिंह, सचिन शर्मा, जे.पी. पांडे, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजिंदर शर्मा, सचिव मनजीत मीटा, गौरव चौहान, रमेश वर्मा, पवन कुमार, हेमराज शर्मा, समीर शर्मा, मरवाहा, संजय गुप्ता, अंजू डेविड, गीता रानी, इंदु बाला, रजत शर्मा, राजवीर प्रिंस, रघुवीर , पार्षद शिवम शर्मा, रविंदर सोनकर, निरंजन , उमेश शर्मा , परमजीत , मोहित शर्मा, जे.एस. राणा, प्रेम सिंह, बलराज, गुरविंदर मुल्तानी, यादविंदर सिंह, विकास खोसला, सुरिंदर बिष्ट के साथ भारी संख्या में क्षेत्रीय निवासी और व्यापारी भाइयों ने इस धरना प्रदर्शन को सफल बनाने का कार्य किया। इस पर इंजी.चंदन रखेजा ने सभी का पहुंचने पर धन्यवाद किया।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page