जालंधर : ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक विजय को समर्पित भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन कल जालंधर में किया गया, जिसमें शहर की प्रमुख धार्मिक, सामाजिक एवं राजनीतिक संस्थाओं ने एकजुट होकर सैनिकों के सम्मान में भाग लिया। हजारों देशभक्तों की उपस्थिति में श्री राम चौक से आरंभ हुई इस यात्रा ने पूरे शहर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।भारतीय जनता पार्टी – जालंधर केंद्रीय मंडल 5 ने इस आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लिया। मंडल महामंत्री इंजी. चंदन रखेजा अपने समर्थकों सहित उपस्थित हुए और श्री राम चौक से यात्रा की अगुवाई की। मीडिया से बातचीत में उन्होंने इस आयोजन को देश की एकता, सैनिकों के प्रति सम्मान और राष्ट्र के प्रति समर्पण की मिसाल बताया।इंजी. चंदन ने उपस्थित मिडिया से कहा,”जब-जब देश पर संकट आया है, तब-तब इस देश के हर नागरिक ने बिना किसी भेदभाव के एकजुट होकर राष्ट्र का साथ दिया है। हमें अपनी सेना पर गर्व है, जिन्होंने हर मोर्चे पर देश को गौरवान्वित किया है। यह तिरंगा यात्रा उस सम्मान और श्रद्धा का प्रतीक है जो हम अपने सैनिकों के लिए महसूस करते हैं।”उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए भारत की वैश्विक कूटनीतिक सफलता को भी रेखांकित किया । इस ऐतिहासिक यात्रा में मंडल 5 से इंजी. चंदन रखेजा, गुरमीत सिंह (कार्यकारी अध्यक्ष), जरनैल सिंह डिपला (वार्ड 11), गुरविंदर सिंह (वार्ड 6), जे.पी. पाण्डेय (सचिव), सचिन शर्मा (उपाध्यक्ष), वरिष्ठ नेता मुनीश नड्डा,सुधीर पुष्करना,हेमराज, पवन कुमार, महिला मोर्चा महासचिव गीता रानी, वरिष्ठ भाजपा नेता अंजु डेविड, रामनिरंजन, सुरिंदर बिशट, राजविंदर घुम्मण गौरव सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
भारत माता की जय!
जय हिन्द, जय भारत!







