मान ना मान, 2027 में पंजाब की जनता करेगी आप का काम तमाम” : ईंजी. चंदन रखेजा

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया विदेश दौरों पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर देशभर में रोष का माहौल है। विदेश मंत्रालय ने भी उनके बयान को गैर-जिम्मेदाराना बताते हुए कहा है कि किसी राज्य के मुखिया को इस तरह की भाषा शोभा नहीं देती। भगवंत मान ने प्रधानमंत्री की ब्राजील, घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो, अर्जेंटीना और नामीबिया यात्रा पर तंज कसते हुए कहा था कि “हमारे प्रधानमंत्री ऐसे देशों में जा रहे हैं, जहां की आबादी 10 हजार से ज्यादा नहीं है। इतने लोग तो हमारे यहां जेसीबी देखने खड़े हो जाते हैं।”इस बयान के विरोध में भारतीय जनता पार्टी जालंधर केंद्रीय के महामंत्री ईंजी. चंदन रखेजा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे बेहद खेदजनक और ओछी राजनीति करार दिया है। उन्होंने कहा कि,
“किसी भी राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा भारत और मित्र देशों के संबंधों पर इस तरह की हल्की टिप्पणी निंदनीय है। यह न सिर्फ देश की गरिमा के खिलाफ है, बल्कि भारत की विदेश नीति और वैश्विक छवि को भी नुकसान पहुंचाने वाला है। भाजपा का कोई भी कार्यकर्ता इस स्तरहीन राजनीति को स्वीकार नहीं करेगा।”ईंजी. चंदन रखेजा ने आम आदमी पार्टी पर जनहित की अनदेखी और मुद्दों से भटकाकर केवल कॉमेडी और प्रचार केंद्रित राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने राजनीति को मजाक बना दिया है और मुख्यमंत्री पद की गरिमा को लगातार ठेस पहुंचाई जा रही है। अपने बयान में उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा:”मान मानें या ना मानें, 2027 में पंजाब की जनता उन्हें करारा जवाब देगी। आम आदमी पार्टी की सरकार को सत्ता से बेदखल कर इस बार सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए भारतीय जनता पार्टी को चुनेगी।”

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page