जालंधर : देशभर में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को लेकर तैयारियां चल रही हैं। इस दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस द्वारा नाकेबंदी करके आने-जाने वाले वाहनों की चैकिंग की जा रही है। वहीं जालंधर के रेलवे स्टेशन सहित अन्य जगहों पर पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर रही है और उनके बैग की तालाशी ले रही है।
इसी के चलते रेलवे स्टेशन पर डीसीपी नरेश डोगरा, एडीसीपी सिटी वन आकर्ष जैन ,एसीपी नॉर्थ आतिश भाटिया, थाना तीन प्रभारी राजिंदर सिंह जसवाल,जीआरपी और आरपीएफ, स्क्वायड डॉग की टीम द्वारा ट्रेन से आने वाले यात्रियों की चैकिंग की जा रही है। वहीं उनके बैग की गहनता से तालाशी ली जा रही है।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए नरेश डोगरा,एडीसीपी आकर्ष जैन,एसीपी आतिश भाटिया ने कहा कि स्वंतत्रता दिवस को लेकर शहर के मेन एंट्री प्वाइंट पर नाकेबंदी करके बाहरी राज्यों व जिलों से आने वाले वाहनों की चैकिंग की जा रही है। दूसरी ओर उनके द्वारा रेलवे स्टेशन पर बाहरी जिलों व राज्यों से आने वाले यात्रियों की तालाशी ली जा रही है। उन्होंने शहर वासियों से अपील की हैकि अगर उन्हें कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो वह तुरंत उसकी सूचना पुलिस को दें।
उन्होंने कहाकि किसी भी शरारती अनसंर को माहौल खराब करने की इजाजत नहीं दी जाएगी नरेश डोगरा ने बताया कि कार्यक्रम की व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए 1000 से अधिक पुलिस कर्मचारी और अधिकारी लगातार तैयारियों में जुटे हैं। प्रशासन ने ट्रैफिक को लेकर भी व्यापक योजना तैयार की है और एक रोड मैप जारी किया गया है, ताकि किसी प्रकार की यातायात समस्या उत्पन्न न हो। स्थानीय प्रशासन और आयोजन समिति ने लोगों से समय पर पहुंचने और सहयोग बनाए रखने की अपील की।

You Might Be Interested In
- कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने हेरोइन तस्करी में शामिल तीन लोगों को किया गिरफ्तार
- चाइना डोर को बेचने, स्टोर करने और उपयोग पर पूर्ण पाबंदी
- कमिश्नरेट पुलिस ने दो अपराधियों को कीमती सामान सहित किया गिरफ्तार
- ‘मेरा घर मेरे नाम’ योजना अधीन फिल्लौर सबडिवीजन के गांवों में डोर-टू-डोर सर्वेक्षण
- 18 दिन से मुर्दाघर में पड़ा था किशन लाल का शव, किसी के अंतिम संस्कार का इंतजार , आखरी ऊमीद एनजीओ की तरफ से किया अंतिम संस्कार
- 5 लापता बच्चों को थाना तीन के प्रभारी ने रेलवे स्टेशन के पास से किया बरमाद