जालंधर में कांग्रेस कर रही है 28 अगस्त को संविधान बचाओ रैली का आयोजन : दीपक शर्मा मोना

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

जालंधर : कांग्रेस की तरफ से ‘संविधान बचाओ रैली’ को लेकर बड़े मंच का ऐलान किया गया जो कि 28 अगस्त दिन शुक्रवार को डायमंड रिजॉर्ट पैलेस में किया जा रहा है। इन रैली का उद्देश्य सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक न्याय का संदेश देना है। जानकारी देते हुए ब्लॉक प्रधान दीपक शर्मा मोना ने बताया कि पार्टी के कई नेता पहले से ही संविधान के खतरे में होने की बात कह रहे हैं, जिसके चलते यह कदम उठाया गया है।आप को बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने संसद में खड़े होकर कहा था कि संविधान खतरे में हैं। और उन्होंने कहा था कि देश में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के साथ-साथ महिलाओं पर भी अत्याचार किया जा रहा है। आगे कहा था कि संविधान खतरे में है और इसलिए सबको चौकन्ना रहना होगा।पंजाब के किसान कर्ज के आत्महत्या कर रही हे , टीचर से लेकर मजदूर धरने में बैठे है इस सरकार ने , पंजाब में संविधान की धज्जियां उड़ा रही है भाजपा,आम आदमी पार्टी के सरकार ने।

हरमीत सिंह साभा वार्ड नंबर 83 इंचार्ज ने बताया : कि कांग्रेस पार्टी की तरफ से ‘संविधान बचाओ रैली’ पहली बार नहीं की जा रही है। इससे पहले 14 अप्रैल को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर भी कांग्रेस ने अलग-अलग राज्यों में संविधान बचाओ रैली निकाली थी। इस दौरान राज्यों के नेताओं ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना बोला था।अब यह रैली जालंधर महानगर में एक विशाल रैली का आगाज हो रहा है जिस में पूरे जालंधर महानगर के राजनीतिक, कांग्रेस वर्कर इस महा रैली में भाग ले रहे हैं और आप सभी महानगर वासियों से अपील है कि आप भी इस ‘संविधान बचाओ रैली’ का हिस्सा बनकर अपने संविधान का बचाव करे उन्होंने कहा कि रंगला पंजाब को आम आदमी की सरकार के बिल्कुल खत्म कर दी हे। उन्होंने कहा पंजाब में 2027 में कांग्रेस की सरकार लाएंगे ताकि पंजाब को फिर से रंगला बनायेंगे

Trident News

Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page