

जालंधर : कांग्रेस पार्टी वरिष्ठ नेता जगजीत सिंह कंबोज, नॉर्थ हल्का ब्लॉक प्रधान दीपक शर्मा मोना ने हुई कल आयोजित “संविधान बचाओ रैली” को ऐतिहासिक सफलता दिलाने वाले कांग्रेस के सभी हल्का इंचार्ज, पार्षद,पदाधिकारियों और कार्यकताओं का तहेदिल से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि भारी संख्या में जुटे जनसैलाब ने साबित कर दिया है कि जनता आज भी लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए एकजुट है। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि यह जागरूकता भविष्य की राजनीति में निर्णायक भूमिका निभाएगी।









