महाशिवरात्रि के पावन त्यौहार पर कांग्रेस के प्रदेश प्रधान राजा वड़िंग श्री सिद्ध शक्तिपीठ देवी तालाब मंदिर में हुए नतमस्तक

by Sandeep Verma
0 comment
Trident AD

जालंधर ( एस के वर्मा ): महाशिवरात्रि के पावन त्यौहार पर कांग्रेस के प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग श्री सिद्ध शक्तिपीठ देवी तालाब मंदिर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पंजाब वासियों को महाशिवरात्रि पर्व की बधाई दी और मंदिर में नतमस्तक हुए। इस दौरान उनके साथ सेंट्रल हलके से पूर्व विधायक जिला कांग्रेस शहरी प्रधान राजिंदर बेरी,राजकुमार चब्बेवाल, वेस्ट हलके से पूर्व विधायक सुशील रिंकू, विधायक आदमपुर सुखविंदर सिंह कोटली, मौजूद थे।बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जालंधर के सांसद संतोख चौधरी का निधन हो गया था। उसके बाद अब जालंधर लोकसभा सीट खाली हो गई है। इस खाली सीट पर जल्द ही उपचुनाव की घोषणा होने वाली है। इससे पहले ही जालंधर में सभी राजनीतिक गतिविधियां बढ़ गई हैं। वहीं सीएम मान के दौरे भी एकदम बढ़ गए हैं। लोग सीएम मान के इन दौरों को लोकसभा उपचुनाव से जोड़कर देख रहे हैं।

Trident AD
Trident AD

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786