
जालंधर : हल्का उत्तरी विधानसभा के अंतर्गत वार्ड न 63 से कई परिवारों ने क्षेत्र के विधायक व् आल इण्डिया कांग्रेस के सदस्य जूनियर अवतार हैनरी की अगुवाई में कांग्रेस पार्टी की सदस्य्ता ली। इस दौरान कांग्रेस में शामिल हुए दर्शन डोगरा ने कहा की वह विधायक हैनरी की कार्यषैली और नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहे है। विधायक हैनरी ने कांग्रेस में शामिल हुए सभी परिवारों का तहदिल से धन्यवाद किया और कहा की कांग्रेस पार्टी हमेशा से जनता के हितों की बात करती आई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा शिक्षा और रोजगार को प्राथमिकता दी है और युवाओं के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम किया है।उन्होंने कहा हमारा कार्यकर्त्ता वर्तमान स्तंभ होने के साथ-साथ भविष्य के भावी कर्णधार भी है। हैनरी ने कहा कांग्रेस एक ऐसा प्रभावशाली संगठन है जिसका मुख्य उद्देश्य मौजूदा सांस्कृतिक संबंधों के माध्यम से देश के विभिन्न भागों में एकता को बढ़ावा देना और देश के युवाओं को नशा मुक्त करना। हैनरी ने कहा कि मौजूदा सरकार हर वर्ग के लिए ठोस कदम उठाने में असफल साबित हुई है और इनके पास विकास हेतु कोई भी योजना नहीं है । अंत विधायक ने कहा जिस तरह दिन प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगो का कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहे है यह इस बात का प्रमाण है की आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी पंजाब में फिर से सरकार बनाएगी। इस दौरान कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए एडवोकेट साहिल डोगरा,पलवी,सीमारानी,एडवोकेट युवराज शर्मा,प्रभदयाल,यश पहलवान,लखबीर सिंह,अभय चौधरी,विशाल शूर,जगजीत सिंह,बलदेव राज ,सुरिंदर कुमार,राजन कुमार उनके साथ पार्षद पति दविंदर शर्मा,मिंटू कश्यप,हनी आर्य नगर,सुरिंदर भगत,बलदेव राजन,गुरविंदर सिंह सोढ़ी,जिम्मी कालिया,रमेश गुलाटी व् अन्य थे।