9 अक्टूबर को मनाया जाएगा भगवान वाल्मीकि का प्रकाश उत्सव

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर ( एस के वर्मा ): भगवान वाल्मीकि का प्रकाश उत्सव 9 अक्टूबर को पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है और एक दिन पहले 8 अक्टूबर को शहर में शोभा यात्रा निकाली जाएगी स्थानीय जिला प्रशासकीय परिसर में हुई बैठक के दौरान डिप्टी कमिश्नर जसप्रीत सिंह और पुलिस कमिश्नर गुरशरण सिंह संधू ने विभिन्न सभाओं, समाजों और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि पूरे आयोजन के लिए आवश्यक प्रबंध समय किए जाए ,ताकि कार्यक्रम और शोभा यात्रा में शामिल होने वाले भक्तों को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को डियूटीयां सौंपते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रबंधो में किसी प्रकार की कोई कमी न रहे ।IMG 20220914 WA0822     बैठक में नगर निगम जालंधर को कार्यक्रम के दौरान साफ-सफाई और सजावट, पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन को समागम दौरान निर्विघ्न बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने, स्वास्थ्य विभाग को मैडीकल दल तैनात करने और फायर ब्रिगेड विभाग को पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिये ।उन्होंने शोभा यात्रा के रूट वाली सड़कों की मुरम्मत/पैचवर्क, पानी का छिड़काव, पीने के पानी की व्यवस्था, सार्वजनिक शौचालय और चौक के सौंदर्यीकरण के निर्देश दिए, पुलिस विभाग को ट्रैफिक व्यवस्था और सुरक्षा के उचित प्रबंध करने के भी निर्देश दिए। IMG 20220914 WA0825   डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि पूरे प्रबंधो को समय पर पूरा किया जाए ,ताकि आयोजन उचित ढंग से हो सके। इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) मेजर अमित सरीन, डीसीपी नरेश डोगरा, एसडीएम जै इंदर सिंह, ज्वाईट कमिश्नर नगर निगम जालंधर शिखा भगत, सहायक कमिशनर (यूटी) पंकज बांसल और विभागों के अधिकारी साथ ही विभिन्न सभाओं, सोसायटियों और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page