जालंधर भाजपा शहरी ने वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत @150 अभियान के कार्यक्रम का किया आयोजन

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर : भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी ने जिला भाजपा उपाध्यक्ष अश्वनी भंडारी की अध्यक्षता में वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत @150 अभियान को समर्पित कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय साईं दास स्कूल में किया।इस मौके राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, प्रदेश भाजपा ज्वाइंट कैशियर सुखविंदर सिंह गोल्डी, साईं दास स्कूल के प्रिंसिपल राकेश शर्मा विशेष रूप से उपस्थित हुए।इस अवसर पर मनोरंजन कालिया ने कहा कि वंदे मातरम् @ 150 कार्यक्रम अभियान बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित “वंदे मातरम्” राष्ट्रीय गीत जिसने करोड़ों लोगों को भारत माता की सेवा हेतु प्रेरित किया उसके 150 साल पूरा होने को समर्पित किया गया है। उन्होंने कहा कि पूरा देश वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है। इस राष्ट्रीय गीत में एकता और राष्ट्रीय गौरव की स्थायी विरासत का भाव निहित है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का इतिहास और कहानी बेहद रोचक है और यह कोई साधारण गीत नहीं है बल्कि ऐसा संकल्प है जिसने अंग्रेजों की नींद उड़ा दी थी। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम’ पहली बार साहित्यिक पत्रिका बंगदर्शन में 7 नवंबर 1875 को प्रकाशित हुई थी। उन्होंने कहा कि भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने 24 जनवरी 1950 को संविधान सभा को संबोधित करते हुए वंदे मातरम का जिक्र किया था।उन्होंने कहा कि इस गीत ने स्वतंत्रता आंदोलन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।इस मौके सुखविंदर सिंह गोल्डी ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम से संबंध रखने वाले राष्ट्रीय गीत की 150वीं वर्षगांठ पर सभी देशवासियों को हार्दिक मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा संगीतबद्ध किया गया यह राष्ट्रीय गीत देश कीIMG 20251107 WA0150 सभ्यतागत,राजनीतिक और सांस्कृतिक चेतना का अभिन्न अंग बन चुका है। उन्होंने कहा कि इस गीत ने जहां भारत के स्वतंत्रता आंदोलन को प्रेरित किया और वहीं राष्ट्रीय गौरव एवं एकता को बनाए रखा। उन्होंने कहा कि उस दौर में यह गीत आंदोलन का प्रतीक बन गया और हर जुबान पर चढ़ गया।इसकी धुन सुनते ही लोगों में देशभक्ति की लहर दौड़ पड़ती थी और यही वजह है कि अंग्रेजों ने इस पर बैन भी लगा दिया था और इसके बाद 24 जनवरी 1950 में इसे राष्ट्रीय गीत के तौर पर चुना गया था।इस मौके पार्षद राजीव ढींगरा,भाजपा जिला महामंत्री अमरजीत सिंह गोल्डी,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रमन पब्बी,जिला सचिव अमित भाटिया, मीनू शर्मा, व्यापार सैल से रविंदर धीर,अजमेर सिंह बादल, मनोज अग्रवाल, भगवंत प्रभाकर, मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार मल्होत्रा और अन्य भाजपा जिला पदाधिकारी, उपस्थित थे।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page