नितिन नबीन बीजेपी के बने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

 नई दिल्ली : बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। नितिन नबीन जेपी नड्डा की जगह लेंगे। बीजेपी के इस कदम को बिहार की राजनीति के साथ राष्ट्रीय राजनीति में नई रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। केंद्रीय नेतृत्व ने उनके संगठनात्मक अनुभव, जमीनी पकड़ और प्रशासनिक क्षमता को देखते हुए ये अहम जिम्मेदारी सौंपी है।बीजेपी की ओर से जारी बयान के अनुसार, “भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। उपरोक्त नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।”पीएम मोदी ने बीजेपी का नए कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर नितिन नबीन को दी बधाई।IMG 20251214 WA0466 एक्स पर पीएम ने लिखा, “नितिन नबीन जी ने एक कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। वे एक युवा और परिश्रमी नेता हैं, जिनके पास संगठन का अच्छा-खासा अनुभव है। बिहार में विधायक और मंत्री के रूप में उनका कार्य बहुत प्रभावी रहा है, साथ ही जनआकांक्षाओं को पूरा करने के लिए उन्होंने पूरे समर्पण भाव से काम किया है। वे अपने विनम्र स्वभाव के साथ जमीन पर काम करने के लिए जाने जाते हैं।”

पीएम ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि उनकी ऊर्जा और प्रतिबद्धता आने वाले समय में हमारी पार्टी को और अधिक सशक्त बनाएगी। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर उन्हें हार्दिक बधाई।

 

Trident News

Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page