आम आदमी पार्टी सरकार की हेल्थ क्रांति देखनी है तो आए जालंधर के सिविल हॉस्पिटल में

by Sandeep Verma
0 comment

जालंधर : सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र के पूर्व MLA और जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजिंदर बेरी ने सिविल हॉस्पिटल के गायनेकोलॉजी वार्ड का दौरा किया और सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस मौके पर वह इतनी खराब सफाई व्यवस्था देखकर हैरान रह गए। इस मौके पर राजिंदर बेरी ने कहा कि मंचों पर हेल्थ क्रांति के नारे लगाने वाले आम आदमी पार्टी के नेताओं को समय निकालकर सिविल हॉस्पिटल के गायनेकोलॉजी वार्ड में आकर बाथरूम की हालत देखनी चाहिए। AAP पार्टी के नेताओं से हमारी मांग है कि अगर आप यह काम नहीं करवा रहे हैं तो जैसे आप शहर के चौक प्राइवेट फर्मों से बनवा रहे हैं, वैसे ही हॉस्पिटल में यह काम भी किसी प्राइवेट फर्म को दे दीजिए क्योंकि यह काम आपके बस से बाहर है। हम माननीय पंजाब के हेल्थ मिनिस्टर और माननीय डिप्टी कमिश्नर जालंधर और सिविल सर्जन से अपील करते हैं कि कम से कम सफाई पर तो ध्यान दें। बाथरूम में दरवाज़े की कुंडी टूटी हुई थी, नल टूटे हुए थे, छत पर मकड़ी के जाले लगे हुए थे। राजिंदर बेरी ने कहा कि अगर सरकार हेल्थ क्रांति के लिए करोड़ों रुपये दे रही है, तो वो करोड़ों रुपये कहां जा रहे हैं, इसका जवाब सिविल हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन को भी देना होगा। मुख्यमंत्री जी, मौका देखकर आएं, आप हेलीकॉप्टर में बहुत झूठ ले गए, अब ग्राउंड लेवल पर आएं और सिविल हॉस्पिटल जालंधर में आकर बाथरूम की हालत देखें।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page