जिला प्रशासन और लतीफपुरा पुनर्वास मोर्चा के बीच मांगों को लेकर बनी सहमति

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News Trident News

जालंधर :  जिला प्रशासन और लतीफपुरा पुनर्वास मोर्चा तथा लतीफपुरा के प्रभावित परिवारों के बीच बुधवार को बेहद सुखद माहौल में हुई बैठक में मांगों को लेकर सहमति बन गई है।यहां जिला प्रशासकीय कम्प्लेक्स में डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर सहित लतीफपुरा के प्रभावित परिवारों, लतीफपुरा पुनर्वास मोर्चा के नेताओं के साथ बैठक के दौरान उन्हें भरोसा दिया कि जिला प्रशासन प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए हर संभव मदद और सहयोग करने के लिए वचनबद्ध है।इस मौके पर डी.सी.पी. मनप्रीत सिंह ढिल्लों और अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) जसबीर सिंह भी मौजूद थे।डिप्टी कमिश्नर ने बीबी भानी कम्प्लेक्स और सूर्या इनक्लेव में प्रभावित परिवारों को 49 फ्लैट और 15 प्लॉटों की अलॉटमेंट का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवार अपने तस्दीकशुदा दस्तावेज जमा करवाएं और प्रशासन की ओर से 24 घंटों के अंदर अलॉटमेंट की कार्रवाई मुकम्मल की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि फ्लैट और प्लॉट की अलॉटमेंट के लिए जो 5 प्रतिशत रकम जमा करवानी पड़ती है, वह भी इन परिवारों से नहीं ली जाएगी। इसके अलावा उन्होंने प्रशासन की ओर से फ्लैटों की जरूरी मुरम्मत आदि का भरोसा भी दिया।डा. अग्रवाल ने कहा कि इन परिवारों के अन्य संबंधित मसलों के हल के लिए एक समर्पित टीम भी तैनात की जा रही है, जो इनकी मुश्किलों के उचित हल को यकीनी बनाएगी। इसके अलावा डा. अग्रवाल ने कहा कि जिन 7 परिवारों को बीते दिनों लतीफपुरा से तब्दील किया गया है, उनकी फौरी जरूरत को पूरा करने के लिए प्रशासन की ओर से हर संभव मदद की जाएगी।जत्थेबंदियों के नेताओं की ओर से मुआवजे की मांग उठाने पर उन्होंने कहा कि मुआवजे संबंधी मामला सक्षम अथॉरिटी के ध्यान में लाया जाएगा, ताकि इसका योग्य हल हो सके।इस मौके पर पुलिस कमिश्नर ने इस मामले में हुए केस को खारिज करने संबंधी कार्रवाई पर ध्यान देने का आश्वासन दिया।IMG 20260211 WA0568बैठक में एस.डी.एम. रणदीप सिंह हीर, जालंधर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के अधिकारी, किरती किसान यूनियन के संतोष सिंह संधू, बी.के.यू. राजेवाल के नेता मंदीप सिंह,पेंडू मजदूर यूनियन पंजाब के नेता कश्मीर सिंह घुग्शोर और हंस राज पब्ब्वां, किसान यूनियन अमृतसर से जस्करन सिंह काहन सिंह वाला, पंजाब किसान यूनियन बागी से गुरदीप सिंह भंडाल, बी.के.यू. डकौंदा से धर्मिंदर सिंह, किसान यूनियन अमृतसर से बीबी पिंदे बासी और लखवीर सिंह सौंटी, सुखजीत सिंह डरोली, गुरमुख सिंह बाजवा, गुरप्रताप सिंह, हाजी बिट्टू चौहान, बलजिंदर सिंह लसोई, महिंदर सिंह बाजवा, अमरीक सिंह छीना के इलावा अन्य भी मौजूद थे।

You Might Be Interested In
Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page