


जालंधर : सूफी गायिका ज्योति नूरां के घर के बाहर फायरिंग की घटना पुलिस जांच में फर्जी निकली। कमिश्नरेट पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच में फायरिंग की घटना के कोई तथ्य सामने नहीं आए हैं। प्रैस कांफ्रेंस में सीसीटीवी संबंधी एडीसीपी आकर्षी जैन बताया कि फुटेज में नज़र आ रहा व्यक्ति को हिरासत में लिया है और एक्टिवा ज़ब्त की गई है। अब तक की जांच में फायरिंग की घटना के कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं।बता दें कि आज जालंधर के वसंत कुंज एरिया में रहती सुफी गायक ज्योति नूरां के घर फायरिंग की घटना होने की सूचना मिली।वॉयरल हुई सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि नूरां के घर के निकट एक्टिवा सवार एक व्यक्ति द्वारा रूक कर कथित तौर पर पिस्तौल निकाली गई और नूरां के घर फायरिंग की।एडीसीपी ने बताया कि बीती रात पुलिस को फायरिंग की सूचना मिली थी। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।एडीसीपी ने बताया कि जांच में पता चला कि सीसीटीवी फुटेज में नज़र आ रहा युवक सुमित वासी पठानकोट है।आप को बात दे कि पिछले लगभग डेढ महीने से इसी कालोनी वसंत कुंच एरिया में अपने रिश्तेदार के घर रह रहा था। सुमित को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में अब तक फायरिंग की घटना के कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं।एडीसीपी ने बताया कि जांच की जा रही है कि फायरिंग की सूचना किसने पुलिस को दी और किस आधार पर। एडीसीपी ने फिर दावा किया कि फायरिंग का कोई इनसीडेंट नहीं हुआ।

