


जालंधर : लक्ष्मीपुरा क्षेत्र में समाजसेवी एवं उद्यमी गुलशन शर्मा द्वारा स्थापित ZeoFine E-रिक्शा शोरूम का उद्घाटन समारोह बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब के चेयरमैन अश्वनी अग्रवाल उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान आयोजकों ने अग्रवाल का पुष्प भेंट कर सम्मानित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे।इस मौके पर पंजाब स्टेट सफाई कर्मचारी कमीशन के चेयरमैन चंदन ग्रेवाल, गुलशन शर्मा तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने नए शोरूम के सफल संचालन के लिए शुभकामनाएँ दीं।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी व व्यापारिक वर्ग के प्रतिनिधि शामिल हुए और इस पहल की सराहना की।

