वरिष्ठ समाजसेवी श्री जे.के. सिंह का निधन, 6 अप्रैल को होगा अंतिम संस्कार

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News Trident News

जालंधर : वरिष्ठ समाजसेवी श्री जे.के. सिंह का निधन, 6 अप्रैल को होगा अंतिम संस्कार गहरे दुख और शोक के साथ सूचित किया जाता है कि दीप नगर, जालंधर कैंट के निवासी एवं जे.के. डायरी से जुड़े वरिष्ठ समाजसेवी श्री जे.के. सिंह जी का दिनांक 4 अप्रैल 2026 को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है तथा समाज और परिचितों में गहरा दुःख व्यक्त किया जा रहा है।स्वर्गीय श्री जे.के. सिंह जी अपने सरल स्वभाव, सामाजिक कार्यों और मिलनसार व्यक्तित्व के लिए जाने जाते थे। उनके निधन को समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।परिवार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उनका अंतिम संस्कार 6 अप्रैल 2026 को राम बाग, दीप नगर, जालंधर कैंट में किया जाएगा। अंतिम संस्कार का कार्यक्रम इस प्रकार है:
• घर से प्रस्थान: दोपहर 12:30 बजे
• संस्कार समय: दोपहर 1:00 बजे
• स्थान: राम बाग, दीप नगर, जालंधर कैंट
सभी परिचितों, मित्रों और क्षेत्रवासियों से निवेदन है कि अंतिम संस्कार में उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करें।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति 🙏
शोकाकुल:
भारतीय जनता पार्टी – जालंधर सेंट्रल 5
भाजपा जालंधर (शहरी)

Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page