
पंजाब में प्रवर्तन निदेशालय की लगातार हो रही बड़ी कार्रवाई ने सियासी हलचल तेज कर दी है। E D की टीमों ने शुक्रवार सुबह आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और कैबिनेट मंत्री Sanjeev Arora के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई लुधियाना,जालंधर समेत कई स्थानों पर की गई। जिसमें जालंधर के कारोबारी चंदन अग्रवाल और लुधियाना से हेमंत सूद के घर भी रेड होने की सूचना है। जहां ईडी अधिकारियों ने इन सभी के दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड की जांच शुरू कर दी।सूत्रों के मुताबिक ईडी की अलग-अलग टीमें सुबह से ही संबंधित परिसरों में मौजूद हैं और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों तथा दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है। बताया जा रहा है कि जांच कथित वित्तीय अनियमितताओं और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामलों के संदर्भ में की जा रही है।इससे पहले ईडी ने पंजाब से ही जुड़े राज्यसभा सदस्य अशोक मित्तल से संबंधित स्थानों पर भी कार्रवाई की थी। लगातार दूसरी बार आप नेताओं पर हुई इस कार्रवाई ने राज्य की राजनीति को गर्मा दिया है।राजनीतिक हलकों में इसे लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। आम आदमी पार्टी के नेताओं ने इसे केंद्र सरकार द्वारा राजनीतिक दबाव बनाने की कोशिश बताया है, जबकि विपक्षी दलों का कहना है कि अगर जांच एजेंसियां कार्रवाई कर रही हैं तो कानून के तहत पूरी जांच होनी चाहिए।फिलहाल ईडी की छापेमारी जारी है और आधिकारिक तौर पर एजेंसी की ओर से विस्तृत बयान जारी होना बाकी है। आने वाले समय में इस मामले को लेकर पंजाब की राजनीति में और घमासान बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।