
जालंधर : महिला आरक्षण कानून में संशोधन को लेकर देश का सियासी पारा गरमाया गया है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा विपक्ष खासकर कांग्रेस पर महिला विरोधी होने के आरोप लगाते हुए जगह-जगह संवाददाता सम्मेलन किया जा रहा। वहीं दूसरी ओर अब कांग्रेस ने भी भाजपा पर पलटवार करना शुरू कर दिया है। जालंधर कांग्रेस भवन में प्रैस कांफ्रेंस करने राष्ट्रीय कांग्रेस प्रवक्ता डॉली शर्मा,वरिष्ठ नेता राज कुमार वेरका, जिला शहरी महिला कांग्रेस प्रधान कंचन ठाकुर,शबनम, गुरमीत सहित अन्य नेता पहुंचे। जहां डॉली शर्मा ने महिला आरक्षण को लेकर भाजपा पर जमकर निशाने साधे। डॉली ने कहा कि पंजाब में 2017 में कांग्रेस की सरकार आई तो कांग्रेस ने नगर निगम और पंचायत में 50 प्रतिशत महिलाओं को चुनाव लड़ाने का सोचा था।डॉली शर्मा ने कहा कि आज भाजपा 33 प्रतिशत महिलाओं को चुनाव लड़ने का फैसला करने नहीं दे रही। देश की आदी आबादी यूपी में प्रियंका गांधी ने 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट दिए थे। भाजपा आज बिना कंडीशन के 33 प्रतिशत तो महिलाओं को टिकट दें। उन्होंने कहा कि जालंधर में कितना प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण मिला है, इसका खुद नेताओं से पता कर सकते है। डॉली शर्मा ने कहाकि वह अगर 50 प्रतिशत महिलाएं सासंद में आएंगी तो यह हम सब के लिए गर्व की बात है और सासंद में मिलकर महिलाओं के हक की बात कर सकते है। इस दौरान यूपी के नेता ब्रजभूषण को लेकर डॉली ने जमकर निशाने साधते हुए कहा कि दिल्ली में भाजपा ने अब तक उनका बंगला खाली नहीं करवाया है। दिल्ली में ब्रजभूषण के बंगले पर लगी प्लेट पर आज भी सासंद लिखा हुआ है।