
जालंधर : मकसूदा मंडी से गोलियां चलने की खबर सामने आ रही है। जानकारी अनुसार मंडी में आढ़ती एवं भाजपा नेता मोनू पुरी को गोलियां लगने की घटना सामने आई है। मोनू पुरी की दोनों टांगों में गोलियां लगी हैं, जिसके बाद उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों अनुसार मकसूदां मंडी में फड़ को लेकर चल रहे विवाद में फायरिंग हुई है, जिसमें मोनू बुरी तरह से घायल हुए हैं। फायरिंग दौरान मोनू के साथ उनका 1 साथी तरुण बठला भी घायल हो गया है। जानकारी अनुसार मोनू पूरी और दूसरे आढ़ती (सूत्रों अनुसार सन्नी बत्रा) में विवाद चल रहा था। शाम करीब 5 बजे इसी विवाद को लेकर दोनों पक्ष सामने-आमने हो गए। घटना में करीब 4 फायर हुए जिनमें से 1 गोली मोनू पूरी के पैर में लगी। घटना के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी और दोनों घायलों को निजी अस्पताल दाखिल करवाया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।