
जालंधर : नॉर्थ हल्का के अधीन पड़ते मकसूदा मंडी में गोली चलने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार 135 नंबर दुकान के बाहर गोली चली है। बताया जा रहा हैकि सन्नी बत्रा और मोनू पुरी में विवाद हुआ। इस दौरान गोली लगने से मोनू पुरी घायल हो गया और उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही एसीपी नॉर्थ अशोक मिनिया, एसएचओ राकेश कुमार सहित भारी पुलिस फोर्स घटना स्थल पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है।