कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत और पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले विभाग के सलाहकार दीपक बाली ने बाला जी की चौंकी में टेका माथा

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर : पंजाब के बागबानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं भलाई मंत्री मोहिंदर भगत तथा पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के विभाग के सलाहकार दीपक बाली ने साईं दास स्कूल की ग्राउंड में बाला जी की चौंकी में माथा टेका। भगत और बाली ने भाईचारे की एकता तथा पंजाब की तरक्की के लिए प्रार्थना भी की। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार सभी धर्मों का सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि यही पंजाब है, जहां राज्य के निवासी आपसी भाईचारे की मिसाल कायम करते हुए मिल-जुलकर धार्मिक समागम मनाते है।

उन्होंने कहा कि पहली बार परशुराम जयंती मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की पंजाब सरकार के कार्यकाल में मनाई गई। इसके अलावा पठानकोट में पहली बार नव संवत राज्य-स्तरीय समागम भी करवाया गया। पंजाब सरकार द्वारा श्री राम तीर्थ में करीब 25 करोड़ रुपये के कार्य भी शुरू किए जा रहे है।

इस मौके पर सीनियर ‘आप’ नेता दिनेश ढल्ल और पंजाब एग्री एक्सपोर्ट कॉर्पोरेशन के चेयरमैन मंगल सिंह बस्सी भी मौजूद थे।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page