सतिंदर पाल सिंह (लक्की बिंद्रा) को जिला वाइस प्रेजीडेंट नियुक्त किया गया, जारी हुआ पत्र

Satinder Pal Singh (Lucky Bindra) appointed as District Vice President, letter issued

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News Trident News

जालंधर : पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीपीसीसी) द्वारा सतिंदर पाल सिंह (लक्की बिंद्रा) को जिला वाइस प्रेजीडेंट नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री अवतार हैनरी एवं जिला अध्यक्ष राजिंदर बेरी ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंप कर शुभकामनाएं दीं। IMG 20260516 WA0080नियुक्त हुए सतिंदर पाल सिंह (लक्की बिंद्रा) ने पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री व् प्रदेश कांग्रेस अनुशाशन कमेटी के चेयरमैन अवतार हैनरी से आशीर्वाद प्राप्त किया आप को बता दें कि सतिंदर पाल सिंह लक्की बिंद्रा लंबे समय से कांग्रेस में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। वे लगातार जनसरोकारों, युवाओं की समस्याओं, बेरोज़गारी, महँगाई और संगठनात्मक कार्यक्रमों में अग्रिम पंक्ति में खड़े रहे हैं। कांग्रेस संगठन को मजबूत करने में उनका योगदान हमेशा उल्लेखनीय रहा है।लक्की बिंद्रा ने कहा कि कांग्रेस संगठन ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, उसके लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। मैं अपनी इस जिम्मेदारी को पूरी कर्तव्य-निष्ठा, ईमानदारी और संकल्प के साथ निभाने के लिए प्रतिबद्ध हूँ। कांग्रेस की विचारधारा, नेतृत्व के मार्गदर्शन और जनता के मुद्दों को सर्वोपरि रखते हुए संगठन को और मजबूत बनाने के लिए मैं निरंतर सक्रिय रहूँगा।इसी के साथ ही उन्होंने पार्टी हाईकमान, पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री व् प्रदेश कांग्रेस अनुशाशन कमेटी के चेयरमैन अवतार हैनरी तथा जिला अध्यक्ष राजिंदर बेरी का आभार व्यक्त किया। इस मौक पर मौजूदा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी उनकी नियुक्ति पर खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी। इस मौके पर कमल वढेरा, टोनी सेठी, भूषण शर्मा, प्रदीप शर्मा टोनी अनित पाल सिंह, चेतन बिंद्रा, हैप्पी सगर, अजय आनंद, मनोज आनंद व परवीन कुमार (राजा) व अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे

 

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page