छोटी बारादरी में एक ज्वेलर के घर के बाहर बाइक सवार युवकों ने की फायरिंग

Youths on bikes opened fire outside a jeweller's house in Chhoti Baradari.

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News Trident News

जालंधर : शहर के पॉश इलाके छोटी बारादरी पार्ट-1 में उस समय दहशत फैल गई जब एक ज्वेलर के घर के बाहर बाइक सवार युवकों ने फायरिंग कर दी। घटना 325 छोटी बारादरी पार्ट-1 स्थित गुरदियाल सिंह कांडा (84) के घर के बाहर हुई।जानकारी के अनुसार पीड़ित गुरदियाल सिंह कंडा जो पेशे से ज्वेलर हैं वह खाना खाने के बाद घर के बाहर टहल रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए कुछ युवकों ने उन पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक करीब 5 राउंड फायर किए गए।घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए, जबकि इलाके में भय का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू कर दी।पुलिस का कहना है कि जल्द ही हमलावरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल, इस फायरिंग की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है कि यह घटना केवल दहशत फैलाने के उद्देश्य से की गई हवाई फायरिंग थी या फिर किसी आपसी रंजिश और गैंगवार का हिस्सा है, जिसमें किसी खास व्यक्ति को निशाना बनाया गया हो। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है और पुलिस ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी है।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page