
जालंधरः शहर की कमिश्नरेट पुलिस ने हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 8 अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद की हैं जानकारी देते पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 8 अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है पुलिस ने बताया कि जिनमें 1 PX5 पिस्तौल, 1 Zigana पिस्तौल, 3 पिस्तौलें (.30 बोर), और 3 पिस्तौलें (.32 बोर) शामिल हैं। इसके साथ ही 45 जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपियों के तार विदेश में बैठे हैंडलरों से हैं। इसके अलावा ये सभी आरोपी 2 हत्या के मामलों में गिरफ्तारी से बच रहे थे। पुलिस ने आरोपियों की रिमांड के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है, ताकि उनके आगे और पीछे के संपर्कों और पूरे नेटवर्क का पता लगाकर उसे खत्म किया जा सके।
उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस संगठित अपराध, अवैध हथियारों की तस्करी और राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों के खिलाफ अपनी ‘जीरो-टॉलरेंस’ नीति के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है, ताकि एक सुरक्षित और महफूज पंजाब सुनिश्चित किया जा सके।